Advertisements
Advertisements

Mumbai: ईशा मालवीय, लाफ्टर शेफ के तीसरे सीजन में नजर आ रही थीं। वह शो में एल्विश यादव की पार्टर थीं और दोनों साथ में कुकिंग करते हुए खूब मस्ती करते रहते थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि ईशा लाफ्टर शेफ 3 शो छोड़ रही हैं। सब इस खबर को सुनकर हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि अगर ऐसा है तो वह क्यों शो छोड़ रही हैं।सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इस बारे में अपने फैंस से बात की.ईशा मालवीय ने एक वॉइस नोट शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि किसी की जगह किसी और को नहीं लिया गया है, लेकिन उनके पास कुछ और प्रोजेक्ट्स हैं इसलिए वो फिलहाल लाफ्टर शेफ में काम नहीं कर सकती हैं.ईशा ने कहा,’दोस्तों, लाफ्टर शेफ वाली खबर के बाद इतना टेंशन मत लो. किसी को रिप्लेस नहीं किया गया है. मेरी ही समस्या है क्योंकि आने वाले दिनों में मेरी शूटिंग डेट मैच नहीं हो रही है. मेरे पास कुछ और प्रोजेक्ट्स हैं, इसलिए मैं उन्हें छोड़ नहीं पा रही हूं. मेरे लिए वो दूसरा काम भी बहुत जरूरी है क्योंकि वो इंडस्ट्री में मेरा पहला बड़ा कदम हो सकता है. इसलिए मैं उसे बीच में नहीं छोड़ सकती.मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि मेरे काम में मेरा साथ दें और ज्यादा चिंता न करें.’

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वहीं, दूसरी तरफ शो में निया शर्मा की एंट्री होती है, वो इन दिनों स्प्लिट्सविला X6 में नजर आ रही हैं.वो लाफ्टर शेफ 3 के एक स्पेशल एपिसोड में सनी लियोनी के संग नजर आएंगी. शो का नया प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है. फैंस अपकमिंग एपिसोड को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed