एक्सएलआरआइ में फादर एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट ‘एक्स-फैक्ट 2026’ का भव्य समापन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित एक्सएलआरआइ – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओर से आयोजित फादर एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट एक्स-फैक्ट 2026 के तीसरे संस्करण का समापन रविवार को एक्सएलआरआइ ग्राउंड में हुआ। फाइनल मुकाबलों में महिला और पुरुष दोनों वर्गों की टीमों ने शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के साथ-साथ बेहतर टीम मैनेजमेंट और सामूहिकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। “प्ले फॉर ए कॉज” थीम पर आधारित इस टूर्नामेंट ने खेल भावना के साथ सामाजिक सरोकार, सहभागिता और सामुदायिक एकता का मजबूत संदेश दिया।

एक्स-फैक्ट 2026 में कुल 12 पुरुष और 4 महिला टीमों ने भाग लिया, जिनमें 240 से अधिक शौकिया खिलाड़ी शामिल थे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एक्सएलआरआइ के छात्र, कर्मचारी, पूर्व छात्र और कैंपस सहयोगियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रतियोगिता के दौरान 5,000 से अधिक दर्शकों की उपस्थिति दर्ज की गई। टूर्नामेंट से एकत्रित राशि को सामाजिक और परोपकारी कार्यों के लिए दान किया गया, जो संस्थान की सेवा-भावना और वंचित वर्गों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

महिला वर्ग में शानदार मुकाबले

महिला वर्ग के फाइनल में लोयोला एलुमनी एसोसिएशन और एक्सएल स्ट्राइकर्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें एक्सएल स्ट्राइकर्स ने 30 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए संध्या सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 25 गेंदों पर 45 रन बनाए और दो ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लिया।
तीसरे स्थान के मुकाबले में एक्सएल ग्लाइडर्स ने एक्सएल स्टनर्स को 19 रन से हराया।

See also  3.29 करोड़ की आबादी, राशन का कोटा सिर्फ 2.64 करोड़; लाखों जरूरतमंदों पर संकट

पुरुष वर्ग में कड़ा संघर्ष

पुरुष वर्ग के तीसरे स्थान के मैच में लोयोला एलुमनी एसोसिएशन ने एक्सएलआरआइ बीएम-एचआरएम को चार विकेट से पराजित किया।
फाइनल मुकाबला जेडीसीए और विंटेज वॉरियर्स (डीटीडीसी) के बीच खेला गया, जिसमें जेडीसीए ने आठ रन से जीत हासिल की। फाइनल में डॉ. विवेक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेली और तीन ओवर में 39 रन दिए।

पुरस्कार एवं सम्मान

टूर्नामेंट के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना के लिए विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए।

  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (पुरुष): सूरज भान सिंह (जेडीसीए)

  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (महिला): नव्या (एक्सएल ग्लाइडर्स)

  • सर्वाधिक छक्के (पुरुष): सूरज भान सिंह (जेडीसीए)

  • सर्वाधिक छक्के (महिला): कनिका (एक्सएल स्टनर्स)

  • फेयर प्ले अवॉर्ड: एक्सएल पैंथर्स

  • बेस्ट डिसिप्लिन्ड टीम: एक्सएल ईगल्स

  • स्पिरिट फॉर द गेम: एक्सएल टाइगर्स

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed