एमजीएम अस्पताल परिसर में चोरी करते युवक पकड़ा गया, होम गार्ड की सतर्कता से टली बड़ी घटना

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एसी और ऑक्सीजन पाइपलाइन से जुड़े कीमती सामान की चोरी करते एक युवक को होम गार्ड के जवानों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार आरोपी अस्पताल परिसर में लगे एसी यूनिट और ऑक्सीजन लाइन से जुड़े कॉपर मर्करी वायर को निकालकर चोरी कर रहा था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर तैनात होम गार्ड जवानों की नजर पड़ी।

जवानों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही युवक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक पूर्व में उलीडीह थाना क्षेत्र में प्राइवेट ड्राइवर के रूप में काम कर चुका है।

घटना की सूचना संबंधित थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के पास से चोरी किया गया कॉपर वायर बरामद किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जांच की जा रही है कि वह पहले भी इस तरह की चोरी में शामिल रहा है या किसी गिरोह से जुड़ा हुआ है।

अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, होम गार्ड जवानों की सतर्कता से किसी बड़ी अनहोनी को टल जाने की बात कही जा रही है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed