NMC के मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी PhD,

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने देश में मेडिकल रिसर्च इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए PhD प्रोग्राम शुरू करने का फैसला किया है। अभी देश में मुख्य रूप से AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान), JIPMER (पुडुचेरी), PGIMER (चंडीगढ़) जैसे ‘राष्ट्रीय महत्व के मेडिकल संस्थानों’ (Institute of National Importance) में पीएचडी प्रोग्राम ऑफर किए जाते हैं। वहीं, अब एनएमसी से मान्यता प्राप्त संस्थानों में भी क्लिनिकल रिसर्च में पीएचडी शुरू की जाएगी। एनएमसी बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है और कमिटी बनाई जा रही है।एनएमसी के चेयरमैन डॉ. अभिजात सेठ ने नवभारत टाइम्स को बताया कि एमबीबीएस और मेडिकल पीजी कोर्सेज में क्लिनिकल रिसर्च को इंटीग्रेट किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा क्लिनिकल ट्रायल किए जा सकें। क्लिनिकल ट्रायल से यह पता लगता है कि कोई इलाज, दवा, मेडिकल प्रोसेस कितना प्रभावी है।डॉ. सेठ ने कहा कि ‘मेडिकल कोर्सेज में रिसर्च को बढ़ावा देने के साथ-साथ अब पीएचडी कोर्सेज भी शुरू होंगे। फिलहाल एनएमसी से जुड़े करीब 819 संस्थान है। बोर्ड ने तो पीएचडी कोर्स शुरू करने को मंजूरी दे दी है। अब कमिटी तय करेगी कि कोर्स का क्या स्ट्रक्चर होगा, क्या गाइडलाइन और फ्रेमवर्क होगा? साथ ही डिजिटल हेल्थकेयर को प्रमोट करने की योजना पर भी काम चल रहा है।’

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  नवादा में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, सुनसान राइस मिल के पास चली गोलियां… अपराधी घायल

Thanks for your Feedback!

You may have missed