दृष्टि धामी ने दिखाया अपनी बेटी का चेहरा,

0
Advertisements
Advertisements

Mumbai: दृष्टि धामी और उनके पति नीरज खेमका ने अक्टूबर 2024 में एक बेटी का स्वागत किया। अब नए साल के मौके पर टेलीविजन एक्ट्रेस ने अपनी बच्ची का चेहरा और नाम बताया। लीला खेमका के जन्मदिन की तस्वीरें अपलोड करते हुए, दृष्टि ने अपनी बेटी का चेहरा अपने फैंस को दिखाया, जिसके बाद से सभी इस छोटी राजकुमारी की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर स्टार्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हेलो वर्ल्ड! मिलिए- मिस लीला खेमका से।’ एक्ट्रेस ने तीन तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें से एक में वह अपने पति और दूसरी में बेटी संग नजर आ रही हैं। तीसरी फोटो में लीला खेमका मस्ती करते दिख रही है। इस क्यूट पोस्ट पर कमेंट करते हुए, शब्बीर अहलूवालिया ने कमेंट्स में ब्लैक हार्ट इमोजी डाले। प्रिया मलिक ने लिखा, ‘भगवान का आशिर्वाद बना रहे।’ सिद्धांत कर्णिक ने बच्ची की क्यूटनेस की तारीफ करते हुए कहा, ‘याय… वह बहुत प्यारी है।’ वहीं कुछ लोगों ने लिटिल प्रिंसेस लीला को बर्थडे विश भी किया है।दृष्टि अक्सर अपनी बच्ची की तस्वीरें और वीडियो अपलोड करती थीं, लेकिन उन्होंने इसके पहले कभी भी अपनी न्यूबॉर्न बेबी का चेहरा रिवील नहीं किया था। 22 अक्टूबर को, दृष्टि और नीरज ने एक जॉइंट पोस्ट के जरिए बच्ची के आने की अनाउंसमेंट की। उन्होंने लिखा, ‘वह आ गई है 22.10.2024’ बाद में दिवाली के मौके पर दृष्टि ने अपने पति और बेटी के साथ पहला फेस्टिवल सेलिब्रेट किया।लीला खेमका के जन्म के लगभग 14 महीने बाद दृष्टि धामी ने अपने पति के साथ बच्ची की ये क्यूट बर्डथे फोटोज शेयर की हैं। बता दें कि ये तस्वीरें लीला खेमका के पहले जन्मदिन की है, जिसमें नन्ही परी लाइट पर्पल कलर की फ्रॉक और मैचिंग हेयरबैंड पहने नजर आ रही हैं। जन्मदिन के केक पर कुछ लीला नाम दिखा, जो बहुत ही खूबसूरत तरीके से तैयार किया गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed