काराकाट थाना क्षेत्र में भयंकर सड़क हादसा, अज्ञात व्यक्ति की मौत लोगों ने हत्या करने की जताई आशंका

0
Advertisements
Advertisements

काराकाट /रोहतास:- रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के बिरैनी के पास एनएच-120 पर बिक्रमगंज-नासरीगंज मुख्य सड़क पर आज गुरुवार देर रात एक भयंकर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने दबे युवान से हत्या की आशंका जताई।पुलिस ने शव को गोड़ारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है और हर संभव कोशिश कर रही है पहचान की पुष्टि करने की।मृतक वाइट कलर की जैकेट और ब्लैक स्लेटी हॉफ पैंट पहने हुए था। हादसे के कारण उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे चेहरा पूरी तरह विकृत हो गया है और पहचान मुश्किल हो रही है। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि ठंड के कारण रात में सड़क पर लोग कम थे, यही वजह है कि घटना की कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह नहीं मिला। मृतक के पास न तो कोई बाइक थी, न साइकिल और न ही कोई अन्य वाहन। प्रतीत होता है कि वह पैदल सड़क पर जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।या एक्सिडेंट का रूप देने की कोशिश कुच्छ भी कहा नहीं जा सकता।काराकाट पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि मृतक की पहचान के लिए फोटो जारी की जा रही है और आसपास के जिलों में सूचना फैलाई जा रही है। अगर कोई व्यक्ति मृतक को पहचान लेता है तो तुरंत थाने से संपर्क करे। पुलिस  वाहन ट्रैकिंग और अन्य हर एंगल से जांच कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed