नववर्ष के पहले दिन बिजली की समस्या से परेशान हुए 7 एलएफ निवासी, सुबह 6 बजे से सिंगल फेज बना परेशानी का सबब, अधिकारी से नो रिस्पांस

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : नववर्ष 2026 के पहले ही दिन न्यू हाउसिंग कॉलोनी 7 एलएफ के तकरीबन 2 सौ परिवार को बिजली की समस्या से दो चार होना पड़ा.  7 एलएफ के ब्लॉक 12/13 के निवासी सुबह 6 बजे से सिंगल फेज बिजली आपूर्ति की वजह से परेशान रहे. न तो उनका पानी का मीटर चल रहा था न ही कोई अन्य विद्युत उपकरण. वोल्टेज की आवाजाही से कई परिवारों के पानी के मोटर भी जल गए. इस समस्या के लिए जब बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो सभी अधिकारियों का सरकारी नंबर नॉट रिचेबल मिला. इससे लोगों की परेशान और बढ़ गई. दिन के 11 बजे तक लोग परेशान दिखे. पता नहीं कब बिजली विभाग के अधिकारी इन परिवारों की सुधि लेंगे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  बॉक्सिंग एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम 14-15 मार्च को आदिवासी बॉक्सरों का टूर्नामेंट कराने का लिया निर्णय

Thanks for your Feedback!

You may have missed