नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पार्किंग शुल्क में बदलाव,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: नए साल से पहले रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पार्किंग शुल्क में अहम बदलाव किए गए हैं. यह नई व्यवस्था खासतौर पर पिक-अप और ड्रॉप जोन में आने वाले निजी व कमर्शियल वाहनों पर लागू की गई है. नए नियम 26 दिसंबर से प्रभावी हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्टेशन के एक अधिकारी के मुताबिक, परिसर सीमित होने के कारण निजी और वाणिज्यिक वाहनों के लिए अलग-अलग शुल्क तय किए गए हैं. इस कदम का उद्देश्य पिक-अप/ड्रॉप-ऑफ जोन में लंबे समय तक गाड़ी खड़ी करने पर रोक लगाना और 15 से 60 मिनट तक रुकने वाले यात्रियों को राहत देना है.
अजमेरी गेट की तरफ बढ़ते वाहनों के दबाव को कम करने के लिए यहां दो नई प्रीमियम पार्किंग बनाई गई हैं। प्रवेश बैरियर से अंदर जाने के बाद वाहन चालकों को यह विकल्प मिलेगा कि वे सामान्य पार्किंग में जाएं या प्रीमियम पार्किंग का इस्तेमाल करें। इसके अलावा पिक एंड ड्रॉप की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी, लेकिन अब यह ज्यादा सस्ती और सुव्यवस्थित होगी।
नियमों के तहत पिक एंड ड्रॉप लेन में 8 मिनट तक वाहन खड़ा करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। 8 से 15 मिनट के लिए 50 रुपये, 15 से 30 मिनट के लिए 150 रुपये और 30 मिनट से ज्यादा समय होने पर 200 रुपये शुल्क देना होगा। पहले यही शुल्क 15 से 30 मिनट के लिए 200 रुपये और इससे अधिक समय के लिए 500 रुपये तक था, जिसे अब काफी कम कर दिया गया है।रेलवे ने जाम की समस्या से निपटने के लिए सख्त इंतजाम भी किए हैं। अगर किसी वाहन की वजह से पिक एंड ड्रॉप लेन बाधित होती है या ट्रैफिक जाम लगता है, तो इसके लिए पार्किंग ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी वाहन लेन में खड़ा होकर यातायात को प्रभावित न करे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed