लुधियाना में बॉडीबिल्डर ने हार्ट अटैक के बाद दम तोड़ा,


पंजाब: पंजाब के लुधियाना शहर में 28 साल के बॉडीबिल्डर पावरलिफ्टिंग की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक प्रतियोगिता के दौरान पावरलिफ्टर ने 350 किलोग्राम वजन उठाया. इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ी, सीने में तेज दर्द उठा और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.पावर लिफ्टर का इलाके में काफी नाम था. उन्हें लाल पगड़ी में पूरे रीति रिवाज के साथ आखिरी विदाई दी गई. 28 साल का सुखवीर सिंह पंजाब के नवांशहर में बलाचौर का रहने वाला था. लेकिन अपने पेशे की वजह से लुधियाना में रहते थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुखवीर ने पहले 150 किलो की बेंच प्रेस सफलतापूर्वक पूरी की। इसके बाद उन्होंने 350 किलो का वजन उठाकर डेडलिफ्ट राउंड जीत लिया। लिफ्ट पूरी करने के कुछ ही देर बाद उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। तबीयत बिगड़ने पर वे आराम करने के लिए अपनी कार की ओर बढ़े। लेकिन बैठने से पहले ही बेसुध होकर गिर पड़े।सुखवीर के गिरते ही वहां मौजूद साथियों और अन्य प्रतिभागियों में हड़कंप मच गया। उन्हें तुरंत लुधियाना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, मौत की प्राथमिक वजह कार्डियक अरेस्ट मानी जा रही है।

वे न केवल एक बेहतरीन एथलीट थे, बल्कि अपना एक जिम भी चलाते थे। उनकी अचानक मौत से पंजाब की फिटनेस फ्रेटरनिटी में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर फैंस और खिलाड़ी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।बलाचौर में जिम चलाने वाले विक्की कैंथ ने बताया कि सुखबीर कभी किसी के खिलाफ नहीं बोलता था। पॉजिटिव नेचर का लड़का था। बलाचौर में कभी कंपीटिशन नहीं हुआ था। उन्होंने सुखबीर के साथ मिलकर कंपीटिशन करवाया। नए नए युवाओं को चांस दिया।विक्की कैंथ ने कहा कि सुखबीर ने उन लोगों से पैसे नहीं लेता था जो जरूरतमंद होते थे। उसका नेचर बहुत अच्छा था। उसके जाने से पूरे एरिया को नुकसान हुआ है। उसकी मौत से मन बेहद उदास है। सुखबीर को मैंने अपने हाथों में खिलाया था।इंस्टाग्राम पर 55 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स सुखवीर का सुख फिटनेस के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट है। उसने इस अकाउंट पर 802 पोस्ट डालीं। 55 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि 353 अकाउंट फॉलो किए। प्रोफाइल में उसने खुद को फिटनेस ट्रेनर बताया है।



