नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस को बड़ी राहत: दिल्ली कोर्ट ने ED की चार्जशीट खारिज की, भाजपा की राजनीतिक साजिश बेनकाब –जम्मी भास्कर

0
Advertisements
Advertisements

झारखंड: झारखंड प्रदेश काँग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने कहा की नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ED की शिकायत निजी परिवाद पर आधारित थी, न कि किसी FIR पर, इसलिए PMLA के तहत यह कार्रवाई नहीं की जा सकती. इस फैसले ने मोदी सरकार की उस साजिश को पूरी तरह उजागर कर दिया, जिसमें केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा था. यह मामला 2012 से चल रहा है, जब भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने निजी शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप था कि कांग्रेस ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को 90 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दिया, जिसे बाद में यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड (जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी प्रमुख शेयरधारक हैं) ने मात्र 50 लाख रुपये में अधिग्रहित कर लिया, जिससे हजारों करोड़ की संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया. ED ने इसे मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताकर चार्जशीट दाखिल की थी. लेकिन कोर्ट ने पाया कि PMLA के तहत ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ का स्पष्ट प्रमाण अनिवार्य है, जो यहां नहीं था. कोर्ट ने ED की कार्रवाई को अवैध और दुर्भावनापूर्ण करार दिया, जिससे साफ हो गया कि यह पूरी प्रक्रिया राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित थी.
कांग्रेस ने इस फैसले को ‘सत्य की विजय’ बताते हुए देशभर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किए. पार्टी का आरोप है कि मोदी सरकार ने ED-CBI को हथियार बनाकर विपक्ष को कुचलने की कोशिश की, लेकिन न्यायपालिका ने भाजपा की साजिश को नाकाम कर दिया.
झारखंड में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध दर्ज किया. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जमशेदपुर के साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया गया. सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी सरकार मुर्दाबाद’, ‘ED का दुरुपयोग बंद करो’ जैसे नारे लगाते हुए भाजपा पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया. प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हुई, जिसमें कांग्रेस के झंडे फाड़ने के आरोप लगे. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर स्थिति नियंत्रित की. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि यह फैसला भाजपा की हार है और गांधी परिवार को फर्जी मामलों में फंसाने की साजिश का पर्दाफाश करता है.
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता जम्मीभास्कर ने कहा, “नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली कोर्ट का फैसला भाजपा की करारी शिकस्त है. वर्षों से ED को हथियार बनाकर गांधी परिवार और कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की गई, लेकिन अदालत ने सच्चाई सामने ला दी। यह केवल गांधी परिवार पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र और विपक्ष पर हमला था. कोल्हान क्षेत्र सहित पूरे झारखंड में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा की इस राजनीतिक साजिश का विरोध कर रहे हैं. मोदी-शाह को अब जवाब देना होगा कि उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों का इतना घोर दुरुपयोग क्यों किया? हम तब तक सड़कों पर उतरते रहेंगे, जब तक एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल बंद नहीं होता. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह संघर्ष जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग पूरी तरह नही रुकेगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed