पोटका में महिला चौकीदार की हत्या से हड़कंप, थाना प्रभारी हटाए गए, विभागीय जांच शुरू

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में पदस्थापित महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की निर्मम हत्या ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है. इस संवेदनशील मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए एसएसपी के आदेश पर पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. पोटका थाना की नई जिम्मेदारी अब एसआई सत्री टोप्पो को सौंपी गई है, जिन्हें नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. मामला उस वक्त और गंभीर हो गया जब हत्या के आरोपी और मृतका के प्रेमी गणेश मांझी द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो में गणेश मांझी ने पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू पर गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि उनकी प्रेमिका ज्योतिका के साथ थाना प्रभारी के कथित अवैध संबंध थे. वीडियो के सामने आन…

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  डीवीसी चंद्रपुरा प्लांट के गेट पर मजदूरों का अनशन, मांगों को लेकर प्रदर्शन से माहौल गरम

Thanks for your Feedback!

You may have missed