कफ सीरप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई,

0
Advertisements
Advertisements

उत्तर प्रदेश: अवैध कफ सिरप मामले में प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ यूनिट की टीम ने शुक्रवार की सुबह गोरखधंधे के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल से जुड़े उत्तर प्रदेश, गुजरात और झारखंड के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। अवैध कफ सिरप के व्यापार को लेकर पिछले दो महीनों में 30 से अधिक एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जिसके आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कार्रवाई शुरू की है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी और जौनपुर, झारखंड के रांची और गुजरात के अहमदाबाद में बनाए गए ठिकानों पर छापेमारी की है। अंदेशा है कि इन्हीं ठिकानों पर अवैध कफ सिरप का भंडारण किया गया और बिक्री के लिए आस पास के शहरों और कस्बों में सप्लाई की गई।कोडिन कफ सिरप केस का मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल फिलहाल फरार है और माना जा रहा है कि वह दुबई में छुपा हुआ है. उसका पिता भोला प्रसाद गिरफ्तार हो चुका है. अब तक 32 गिरफ्तारियां यूपी पुलिस अब तक 32 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. मामले की बड़े स्तर पर जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने SIT का गठन किया है, ताकि सभी एजेंसियों के बीच तालमेल के साथ कार्रवाई तेज़ की जा सके.इस मामले में अपराध से अर्जित कुल कमाई करीब 1,000 करोड़ रुपये है. अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के दुबई भाग जाने की आशंका है, जबकि उसके पिता को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राज्य की पुलिस अब तक 32 लोगों को हिरासत में ले चुकी है और इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed