मेक्सिको ने भारत पर 50% लगाया टैरिफ, 

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली: भारत पर अमेरिका द्वारा 50 फीसदी टैरिफ लगाने के चार महीने बाद अब मेक्सिको ने भी 50 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है. मेक्सिको ने भारत के साथ-साथ चीन और दूसरे एशियाई देशों से आने वाले चुनिंदा उत्पादों के आयात पर भी 50 फीसदी का टैरिफ लगाया है. मेक्सिको ने अपने इस फैसले को राष्ट्रीय उद्योग और उत्पादकों की सुरक्षा के लिए अहम बताया है. मेक्सिको द्वारा लगाया गया 50 फीसदी टैरिफ अगले साल 1 जनवरी से लागू होने वाला है. मैक्सिकन दैनिक एल यूनिवर्सल के अनुसार, मेक्सिको ने जिन उत्पादों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है उनमें ऑटो पार्ट्स, हल्की कारें, कपड़े, प्लास्टिक, स्टील, घरेलू उपकरण, खिलौने, कपड़ा, फर्नीचर, जूते, चमड़े के सामान, कागज, कार्डबोर्ड, मोटरसाइकिल, एल्यूमीनियम, ट्रेलर, कांच, साबुन, इत्र और सौंदर्य प्रसाधन जैसे उत्पाद शामिल हैं.भारत, दक्षिण कोरिया, चीन, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे वे देश प्रभावित होंगे जिनका मेक्सिको के साथ व्यापार समझौता नहीं है.मेक्सिको की सरकार एशियाई देशों, खासकर चीन से होने वाले इंपोर्ट पर निर्भरता कम करना चाहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन के साथ उसका व्यापार संतुलन ठीक नहीं है।
इस बीच, चीन ने गुरुवार को कहा कि उसने हमेशा सभी रूपों में एकतरफा टैरिफ बढ़ोतरी का विरोध किया है। चीन से मेक्सिको से एकतरफापन और संरक्षणवाद की अपनी गलत प्रथाओं को जल्द से जल्द सुधारने का आग्रह किया है।
बता दें नए टैरिफ से चीन पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, क्योंकि मेक्सिको ने 2024 में चीन से $130 बिलियन के प्रोडक्ट्स इंपोर्ट किए थे। प्रस्तावित टैरिफ से नियम से अमेरिका से $3.8 बिलियन (लगभग 33,910 करोड़ रुपये) का अतिरिक्त रेवेन्यू मिलने की भी उम्मीद है।मेक्सिकन टैरिफ का असर फॉक्सवैगन, हुंडई, निसान और मारुति सुजुकी जैसे प्रमुख भारतीय कार एक्सपोर्टर्स से $1 बिलियन के शिपमेंट पर पड़ेगा। कारों पर इंपोर्ट ड्यूटी 20% से बढ़कर 50% हो जाएगी, जिससे भारत के सबसे बड़े वाहन एक्सपोर्टर्स को बड़ा झटका लगेगा।प्रस्तावित टैरिफ बढ़ोतरी से मेक्सिको को भारतीय ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट पर सीधा असर पड़ने की उम्मीद है। मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका और सऊदी अरब के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा कार एक्सपोर्ट मार्केट है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed