81 साल के दिग्गज बंगाली अभिनेता का निधन


पश्चिम बंगाल: भारतीय क्षेत्रीय सिनेमा, खासकर बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के लिए 8 दिसंबर 2025 का दिन बेहद दुखद साबित हुआ। चार दशक से अधिक समय तक अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले दिग्गज अभिनेता कल्याण चटर्जी का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे इस अनुभवी कलाकार ने कोलकाता के सरकारी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर ने पूरे बंगाल, बॉलीवुड और थियेटर जगत को शोक से भर दिया है।कल्याण चटर्जी उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल थे जिन्होंने सह-कलाकार के रूप में भी अपनी मज़बूत पहचान बनाई। उन्होंने करीब 400 से भी अधिक फिल्मों में काम किया- कभी हास्य तो कभी संवेदनशील किरदार निभाते हुए उन्होंने दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया। 1968 में रिलीज हुई उनकी पहली फिल्म ‘आपनजन’ के साथ शुरू हुआ यह सफर आगे जाकर कई प्रतिष्ठित फिल्मों तक पहुंचा।
कल्याण चटर्जी उन कलाकारों में से थे जिन्हें महान फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ काम करने का मौका मिला। सत्यजीत रे की फिल्म प्रतिद्वंद्वी ने उन्हें एक सशक्त कलाकार के रूप में स्थापित किया। इसके बाद धन्यी मेये, दुई पृथिबी, सबुज द्वीपर राजा, बैशे श्राबोन जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाएँ आज भी दर्शकों की स्मृतियों में दर्ज हैं। बांग्ला सिनेमा से आगे बढ़कर उन्होंने हिन्दी फिल्मों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सुजॉय घोष की लोकप्रिय थ्रिलर कहानी में उनका छोटा लेकिन प्रभावी किरदार दर्शकों को आज भी याद है।हिंदी सिनेमा में भी किया था कामकल्याण चटर्जी का काम बंगाली सिनेमा से परे भी फैला हुआ था. उन्होंने हिंदी फ़िल्मों में भी कई भूमिकाएं निभाई थी. वे कल्याण सुजॉय घोष की थ्रिलर फ़िल्म ‘कहानी’ में नज़र आए थे. जिसने उन्हें हिंदी सिनेमा में भी पहचान मिली. निर्देशक तपन सिन्हा और अरबिंद मुखोपाध्याय ने अक्सर उन्हें अपनी फ़िल्मों में लिया. पश्चिम बंगाल मोशन पिक्चर आर्टिस्ट फ़ोरम द्वारा जारी एक बयान में, फ़िल्म जगत ने कल्याण चटर्जी को “हमारे सबसे मूल्यवान सदस्यों में से एक” के रूप में याद किया और उनके निधन पर गहरा शोक जाहिर किया है. कलिग्स, को-एक्टर और सोशल मीडिया फैंस दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

कल्याण को उनकी नेचुरल एक्टिंग के लिए काफी सराहना मिली थी . उनके कुछ फेमस कार्यों में ‘पार’, ‘सगीना’, ‘द वेटिंग सिटी’, ‘चटगांव’, ‘सोना दादू’, ‘तानसेनर तानपुरा’ (वेब सीरीज), ‘हेटई रोइलो पिस्टल’, ‘नॉटुन डायनर’ शामिल हैं। अलो’, ‘तिस्ता पारेर कैन्या’, ‘स्पर्शा’, ‘फिरे फिरे चाय’, ‘द वाल्ट्ज’, ‘प्राइवेट प्रैक्टिस’, ‘पोस्टमास्टर (फिल्म)’, ‘कोनो एक रोबिबार’, और ‘एकटु भालोबासर जन्नो’



