IndiGo ने यात्रियों को रिफंड किया ₹610 करोड़, 3000 से ज्यादा बैग भी सौंपे गए,

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली : इंडिगो में परिचालन संकट का लगातार छठा दिन है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने आज यानी रविवार को भी 650 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। हालांकि, कंपनी आज के लिए तय 2300 डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में से 1650 फ्लाइट को ऑपरेट कर रही है। इसी बीच, रविवार को नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि इंडिगो के यात्रियों को अब तक कुल 610 करोड़ रुपये का रिफंड किया जा चुका है। इसके अलावा, इंडिगो ने देशभर में यात्रियों को उनके 3000 से ज्यादा बैग भी सौंप दिए हैं।इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने रविवार को कहा कि एयरलाइन रविवार को लगभग 1650 फ्लाइट्स ऑपरेट कर रहा है और धीरे-धीरे हम सामान्य स्थिति की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडिगो ने आज अपने सिस्टम में और भी सुधार किए हैं। सीईओ ने कहा, “हम अब उड़ानें पहले चरण में ही रद्द कर रहे हैं, ताकि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हो रही हैं, वे हवाई अड्डे पर न पहुंचें।” बताते चलें कि शनिवार को इंडिगो की 800 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं, जबकि शुक्रवार को कंपनी ने 1000 से भी ज्यादा उड़ानों को रद्द कर दिया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  ट्रेनों की लेटलतीफी पर बढ़ा आक्रोश, विधायक सरयू राय शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान

Thanks for your Feedback!

You may have missed