अखिलेश यादव ने पत्नी के साथ सलीम चिश्ती दरगाह पर चादर चढ़ाई,


आगरा : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ आगरा स्थित फतेहपुर सीकरी में सलीम चिश्ती दरगाह पर चादर चढ़ाई। इस दौरान उनके साथ जया बच्चन भी मौजूद रहीं। अखिलेश यादव ने कहा, कि एसआईआर के बहाने यह लोग वोट कटवाना चाहते हैं। अधिक से अधिक वोट बढ़वाइये, अधिक से अधिक वोट डालिए इस बार पीडीए के चौंकाने वाले परिणाम होंगे। आज ताकतवर लोग पीडीए बालों का अपमान कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में जूता तक फेंका गया है। हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह की पहचान देश दुनिया में है। हजरत चिश्ती की दरगाह ही नहीं, ताजमहल, आगरा का पेठा व जूता एवं यहां के हुनर बंद लोगों की पहचान देश दुनिया में है।अखिलेश यादव ने कहा, कि फिर कह रहा हूं बाबा साहब के संविधान में हमें जीने का अधिकार दिया है। इस जीने के अधिकार को छीनना चाहते हैं संविधान को खत्म करना चाहते हैं। आगरा में मेट्रो का कर समाजवादी पार्टी की देन है।सपा मुखिया ने कहा, कि आगरा के परिणाम सपा के पक्ष में एवं चौंकाने वाले होंगे। यमुना में स्वच्छ धारा बहेगी। गोमती रिवर फ्रंट की तरह रिवर फ्रंट बनाकर यमुना को नया रूप दिया जाएगा। इस जगह जहां खड़े हैं पानी न होने की वजह से राजधानी बदलनी पड़ी थी। बीजेपी के लोग कहते थे कि बिहार से गंगा बहकर जाएगी बंगाल, लेकिन मैं कहता हूं इस बार उल्टी गंगा बहेगी। आगरा में पानी नहीं पहचाना जाता, नाले की तरह बहती दिखाई देती है।इंडिगो फ्लाइट के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा उद्योगपति सरकार को अपनी ताकत का एहसास कर रहे हैं। मैं फिर तीसरी बार कह रहा हूं, देश में बहू बेटियों, बहनों का सम्मान बाबा साहब के संविधान की वजह से सुरक्षित है। पिछली बार हमने जहां भरोसा किया था लेकिन भरोसा नहीं काम करेंगे काम अपनी ताकत दिखाएगी।




