रणवीर सिंह की धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज,


मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर आदित्य धर (उरी) ने फिल्म का निर्देशन किया है. यह फिल्म रणवीर की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है. ‘धुरंधर’ हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है जिसमें रणवीर सिंह एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे जो उनकी अब तक की इमेज को पूरी तरह तोड़ता है. शूटिंग के दौरान रणवीर ने करीब 8-10 किलो वजन घटाया और कई महीनों तक कड़ी ट्रेनिंग ली ताकि किरदार में पूरी तरह ढल सकें. इसके साथ ही संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं. रणवीर के फैंस को उम्मीद है कि ‘धुरंधर’ उनके करियर की एक और ‘बाजीराव मस्तानी’ या ‘पद्मावत’ जैसी ब्लॉकबस्टर साबित होगी.धुरंधर में लीड रोल निभा रहे रणवीर सिंह के करियर में ये फिल्म बेहद खास होने वाली है। लोगों ने सिनेमाघरों से इसका रिव्यू देना शुरू कर दिया है। साथ ही रणवीर सिंह के स्वैग पर भी फैन्स फिदा हो रहे हैं। फैन्स ने फिल्म से सीन्स का वीडियो क्लिप वायरल कर दिया है। इस क्लिप में रणवीर स्टाइल से सिगरेट पीते हुए दिख रहे हैं। धुरंधर को लेकर फैन्स काफी उत्साहित थे और अब फिल्म रिलीज हो गई है। लोगों ने फिल्म देखकर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। कुछ लोगों ने फिल्म के पहले हाफ की खूब तारीफ की है। साथ ही कुछ लोगों ने फिल्म के डायलॉग और स्टोरीलाइन को खूब सराहा है। यूजर्स इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के भी दावे कर रहे हैं। धुरंधर में रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया है। साथ ही इसमें अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर माधवन भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। वहीं फैन्स ने भी इसका रिव्यू शेयर करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने आर माधवन के किरदार की तारीफ करते हुए अपना रिव्यू दिया है। धुरंधर का रिव्यू आना शुरू हो गया है और फैन्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। लोगों ने पहले हाफ की जमकर तारीफ की है।फिल्म धुरंधर के डायरेक्टर और यामी गौतम के पति आदित्य धर ने पहले भी उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में अपनी कला का लोहा मनवाया था। विक्की कौशल स्टारर ये फिल्म सुपरहिट रही थी। अब आदित्य धर एक और फिल्म के साथ लोगों के सामने हाजिर हैं। ऐसे में यामी गौतम ने भी आज अपने पति के सपोर्ट में एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। साथ ही इस खास दिन को धुरंधर दिन के रूप में मनाने का फैसला लिया है। बता दें कि फिल्म को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं और ट्रेलर रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म के गाना भी खूब वायरल रहता है और लोगों को पसंद आया है। एक एक्स यूजर ने इसको लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया है। पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा कि फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूं। अब इंतजार खत्म हुआ। डायरेक्टर आदित्य धर की ये फिल्म 3 घंटे और 34 मिनट की होने वाली है। फिल्म को लेकर आदित्य धर भी उत्साहित हैं। साथ ही रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे लंबी फिल्म होने वाली है। फिल्म की कहानी भारतीय सेना के जांबाज और जासूसों पर केंद्रित है। फिल्म का बीते दिनों ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसमें इसकी झलक देखने को मिली थी।




