जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाने पर JDU का विरोध, प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक आवास की मांग तेज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के भुइयांडीह इलाके में अतिक्रमण हटाने की हालिया कार्रवाई के बाद JDU नेताओं ने प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई है। पार्टी ने कहा कि गरीब और कमजोर वर्ग के कई परिवारों की झोपड़ियाँ और छोटी दुकाने अचानक तोड़ दी गईं, जबकि उन्हें रहने के लिए किसी भी प्रकार का वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

JDU नेताओं का कहना है कि प्रभावित लोगों को पहले नोटिस देकर समय दिया जाना चाहिए था। अचानक की गई कार्रवाई से कई परिवार सर्द मौसम में खुले में आ गए हैं, जिससे महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

नेताओं ने बताया कि भुइयांडीह शमशान घाट के पास रहने वाले लोगों को बिना पूर्व सूचना के बेघर कर दिया गया। पार्टी का आरोप है कि प्रशासन ने मानवीय पहलुओं को नज़रअंदाज़ किया है और गरीबों की परेशानियों को गंभीरता से नहीं लिया गया।

JDU ने यह भी मांग की कि जिन परिवारों के घर या दुकानें हटाई गई हैं, उन्हें तुरंत वैकल्पिक आवास और बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ, ताकि कोई भी परिवार बेघर न रहे।

पार्टी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर प्रभावित लोगों की मदद नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

About The Author

See also  झारखंड को उड़ान योजना का बड़ा तोहफा, 6 शहरों में हवाई सेवा विस्तार की तैयारी तेज

Thanks for your Feedback!