चांडिल के आसनबनी में अवैध शराब अड्डों पर उत्पाद विभगाग की छापेमारी, 50 लीटर शराब और लगभग 400 किलोग्राम जावा महुआ कीट गया नष्ट

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : डीसी नितिश कुमार सिंह के निदेशानुसार तथा उत्पाद अधीक्षक सरायकेला के पर्यवेक्षण में प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में चांडिल थाना अंतर्गत आसनबनी जंगल स्थित जरियाडीह एवं खोखोडीह में अवैध शराब अड्डों पर संयुक्त छापेमारी की गई. छापेमारी के क्रम में अवैध रूप से चुलाई जा रही शराब जब्त की गई. जिसकी मात्रा लगभग 50 लीटर है. साथ ही लगभग 400 किलोग्राम जावा महुआ को स्थल पर ही विनष्ट किया गया है. अवैध शराब निर्माण व विक्रय में संलिप्त अड्डा संचालक के विरुद्ध बिहार-झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया जा रहा है. इस सम्बन्ध में उत्पाद अधीक्षक सौरव तिवारी ने कहा है की उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के उन्मूलन हेतु इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को बड़ी राहत, इलाज के लिए ₹30 करोड़ देगा कोल इंडिया

Thanks for your Feedback!

You may have missed