एनआईटी जमशेदपुर में प्रथम एकल-आवासीय छात्रावास का उद्घाटन

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में आज प्रथम एकल-आवासीय (Single-Occupancy) 300-बेडेड सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया गया. यह छात्रावास सीपीडब्ल्यूडी द्वारा डब्ल्यूएस योजना के अंतर्गत निर्मित किया गया है. इसका उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार द्वारा किया गया. वर्ष 2019 में आयोजित 41वीं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स बैठक में स्वीकृत इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹32.40 करोड़ है, जिसमें से ₹22 करोड़ का अनुदान शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रदान किया गया. जी+5 संरचना वाले इस छात्रावास में 300 एकल कमरे, 24 शौचालय ब्लॉक, भोजन कक्ष, खेल कक्ष, बीमार कक्ष, कॉमन रूम तथा तीन बैडमिंटन कोर्ट शामिल हैं. भवन में 50 kWp रूफटॉप सोलर प्लांट, सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम, प्रत्येक तल पर आरओ जल सुविधा, एलएएन और सीसीटीवी व्यवस्था तथा उन्नत अग्नि सुरक्षा तंत्र जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं. एस. पी. रॉय, अधीक्षण अभियंता (पी एंड डी) ने परियोजना की संरचनात्मक, तकनीकी, उपयोगिता और सुरक्षा संबंधी विशेषताओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की.
प्रो. यू. के. सिन्हा, डीन (पी एंड डी) ने छात्रावास के नियोजन, क्रियान्वयन तथा संस्थान की आवासीय सुविधाओं के उन्नयन के प्रति संस्थान की दूरदर्शी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया. निदेशक प्रो. सूत्रधार ने कहा कि यह नया छात्रावास छात्राओं की सुरक्षा, गोपनीयता और सुविधा को अत्यधिक बढ़ाएगा तथा परिसर में आवासीय अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उद्घाटन समारोह में उप निदेशक प्रो. आर. वी. शर्मा, मुख्य वार्डन डॉ. लालजी प्रसाद, मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. एस. बी. प्रसाद, डीन (आर एंड सी) प्रो. सतीश कुमार, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. राज नंदकेल्यार, पीआईई विभागाध्यक्ष डॉ. राज वल्लभ, सहित संस्थान के अनेक शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed