चिराग पासवान की पार्टी से 3 विधायक बन सकते हैं मंत्री, 

0
Advertisements

बिहार: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत मिलने के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आज (सोमवार) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक करके मंत्रिमंडल को भंग करेंगे एवं राज्यपाल के समक्ष अपना इस्तीफा सौंपेंगे. इसके बाद सरकार बनाने का दावा भी पेश किया जाएगा. इस बीच अब किस दल से कितने मंत्री होंगे इसकी भी चर्चा जोरों पर उठने लगी है.इस बार नीतीश मंत्रिमंडल में नए चेहरे ज्यादा देखने को मिल सकते हैं. क्योंकि दो नए दल चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के भी विधायक चुनाव जीतकर आए हैं. ऐसे में चर्चा होने लगी है कि एलजेपी रामविलास के तीन मंत्री नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं. सवाल है कि रेस में किसका-किसका नाम हो सकता है? चिराग की पार्टी से 19 विधायकों को जीत हासिल हुई है.लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक वरिष्ठ नेता की ओर से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार 19 विधायकों में से तीन मंत्री बन सकते हैं. इसमें पहला नाम राजू तिवारी का है. राजू तिवारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. इस बार वे गोविंदगंज विधानसभा सीट से जीतकर आए हैं. दूसरा नाम संजय पासवान का है जो पार्टी के प्रधान महासचिव हैं. बखरी विधानसभा सीट से चुनाव में जीत हुई है. वहीं तीसरा नाम महुआ विधानसभा से जीत दर्ज करने वाले संजय सिंह का है. राष्ट्रीय जनता दल का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. महागठबंधन का नेतृत्व कर रही पार्टी को सिर्फ 25 सीटों पर संतोष करना पड़ा है. वहीं सहयोगी दल कांग्रेस को छह सीटें मिली हैं. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन को दो सीटें मिलीं, जबकि असदुद्दीन औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम पांच सीटें जीतने में कामयाब रही. इंडियन इन्क्लुसिव पार्टी, माकपा और बहुजन समाज पार्टी को एक-एक सीट मिली है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed