जेएसईबी जमशेदपुर को मिला एरिया बोर्ड भवन का तोहफा, 2.42 करोड़ से उलियान पीएसएस अहाते में बना दोमंजिला भवन, ऑनलाईन मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : जेएसईबी (झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम) जमशेदपुर को राज्य के रजत जयंती वर्ष के मौके पर एरिया बोर्ड भवन का तोहफा मिला है. जून 2024 से निर्मित भवन का निर्माण 2.42 करोड़ से उलियान पीएसएस अहाते में हुआ है, दोमंजिला भवन बना है, जिसके निचले फ्लोर पर विद्युत अधीक्षण अभियंता का कार्यालय है और पहले तल्ले पर विद्युत महाप्रबंधक (एरिया बोर्ड) का कार्यालय बना है. आज विधिवत इस कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के द्वारा ऑनलाइन ने किया गया है. उद्घाटन के मौके पर क्षेत्र के विधायक सरयू राय, विद्युत महाप्रबंधक अजीत कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. बता दें कि पिछले 31 वर्षों से दोनों कार्यालय किराए के भवन में क्रमशः बिष्टुपुर और आदित्यपुर स्थित जियाडा भवन में चल रहा था. लेकिन अब दोनों कार्यालय एक भवन में अपने निजी भवन में संचालित होगा. आज सुबह से ही विधिवत पूजा अर्चना के साथ भवन में गृह प्रवेश कराया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  विश्व पृथ्वी दिवस पर IIT-ISM धनबाद में जागरूकता कार्यक्रम, सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र हुए शामिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed