विशेष बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता में दिव्यांश, प्रवीण, सुजल और शीतल ने मारी बाजी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: चतुर्थ बाल में विशेष बच्चों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ होप, आशा किरण, पाथ, स्टार्ट, जीविका, चेशायर होम, स्कूल ऑफ जॉय, ज्ञानोदय और पीएएमएचजे के बच्चों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता चार ग्रुपों में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहेः
ग्रुप ए में प्रथम दिव्यांश श्रीवास्तव, द्वितीय पी. उदयशंकर और तृतीय मोहित रहे। ग्रुप बी में प्रथम प्रवीण घोष, द्वितीय भारती और तृतीय राहेन रहे। ग्रुप सी में प्रथम सुजल सिंह रहे तो द्वितीय स्थान पर सलोनी रही और तीसरा स्थान रीतेश मंडल को मिला। ग्रुप डी में प्रथम शीतल सिक्का, द्वितीय कुशल शाह और तृतीय सुमित रहे। निर्णायक मंडल में रानी बनर्जी, रेणुका और बी.आर. बनर्जी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन नारायण नायडू ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  फर्जी जन्म प्रमाणपत्र घोटाले में बड़ा खुलासा, नर्सिंग होम कनेक्शन पर जांच तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed