T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से 8 मार्च तक टूर्नामेंट का होगा आयोजन,

0
Advertisements

दिल्ली: भारत और श्रीलंका की मेजबान में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और फाइनल मैच भी इसी मैदान पर खेला जा सकता है। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम को चुनने की जानकारी सामने आ रही है। इसके अलावा टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हो सकती है। 7 फरवरी से 8 मार्च तक पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन हो सकता है। इतना ही नहीं पहले दी गई जानकारी के मुताबिक भारत के पांच शहर दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और अहमदाबाद इस टूर्नामेंट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इसके अलावा सहमेजबान श्रीलंका के शहर कोलंबो, पल्लेकेले और डाम्बुला या हंबनटोटा (किसी एक) में टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले खेले जा सकते.अगर भारत और पाकिस्तान के बीच कोई सेमीफाइनल मैच होता है तो वह कोलंबो में खेला जाएगा। बाकी के चार के मुकाबले मुंबई में होंगे। 2016 के टी20 विश्व कप और 2023 के वनडे विश्व कप में भी वानखेड़े स्टेडियम ने भारत के सेमीफाइनल मैच की मेजबानी की थी। इससे पहले 2011 में इसी स्टेडियम ने वनडे विश्व कप का फाइनल मैच आयोजित किया था।अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) आने वाले दिनों में पुरुष टी20 विश्व कप का पूरा शेड्यूल जारी करने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार टॉप बीसीसीआई अधिकारियों के बीच हुई एक बैठक में यह तय किया गया कि इस बार विश्व कप 2023 की तुलना में कम शहरों में खेला जाएगा और हर वेन्यू को कम से कम छह-छह मैच मिलने की उम्मीद है।
आईसीसी ने बीसीसीआई को साफ कर दिया है कि अगर श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उनका मैच कोलंबो में ही होगा और अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल मैच भारत के बाहर खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान का मैच भी श्रीलंका में ही होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed