बिग बॉस’ में खत्म हुआ अभिषेक बजाज का सफर


बिग बॉस: बिग बॉस में इस हफ्ते ऑडियंस को एक बड़ा झटका मिल सकता है. खबर है कि ‘वीकेंड का वार’ में इस बार डबल एविक्शन होगा, जिसमें एक्टर अभिषेक बजाज और भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी घर से बेघर होंगे. अभिषेक एक दमदार कंटेस्टेंट होने के बावजूद शो का हिस्सा नहीं होंगे, इस खबर से फैंस का दिल टूट चुका है. कई लोग मेकर के इस फैसले को गलत ठहरा रहे हैं.हालांकि, इस हफ्ते डबल एविक्शन में अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को शो से बाहर कर दिया गया है। ज्यादातर लोग इस फैसले से खुश नहीं हैं।बिग बॉस 19′ के डबल एविक्शन में अभिषेक बजाज और नीलम गिरी बाहर हो गए हैं। इस हफ्ते गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अशनूर कौर, नीलम गिरी और अभिषेक बजाज नॉमिनेशन का सामना कर रहे थे। दर्शकों ने अनुमान लगाया था कि नीलम ही खेल से बाहर हो सकती हैं, क्योंकि बाकी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट उनसे ज़्यादा एक्टिव हैं और उनके फैनबेस भी ज़्यादा हैं। हालांकि, नीलम और अभिषेक दोनों वीकेंड का वार के अंत में एक चौंकाने वाले डबल एविक्शन के साथ घर से बाहर होते दिखाई देंगे।अपनी राय बताते हुए, एक एक्स यूजर ने लिखा- ठीक है, अलविदा #BiggBoss19, अब बस हो गया। #AbhishekBajaj नहीं तो कोई नहीं, अभिषेक के बाद वोट या सपोर्ट बिल्कुल नहीं। एक ने कहा- अब बस हो गया इस सीजन से… मेकर्स ने उन्हें इतना मानसिक टॉर्चर किया और अब ये… आपकी मर्जी से करो विनर को… वो इस हफ़्ते एलिमिनेशन के लायक नहीं है. बेकार लोग रखो अंदर,इस सीजन को अलविदा, घटिया और बायस्ड शो.बता दें कि नीलम गिरी के जाने के बाद तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की दोस्ती पर इसका असर देखने को मिल सकता है. बिग बॉस के घर में इन दिनों तान्या और फरहाना की दोस्ती के चर्चे काफी तेजी से हो रहे हैं. दोनों का ही गेम प्लान एक-दूसरे से काफी मिलता-जुलता है. इसकी पूरी उम्मीद है कि नीलम के जाने के बाद तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की दोस्ती और मजबूत हो जाए.शो के नए प्रोमो में सलमान खान वीकेंड का वार में नीलम गिरी, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की क्लास लगाते दिखाई दे रहे हैं. पिछले एपिसोड में गौरव खन्ना के प्रोफेशन पर तंज कसते हुए फरहाना ने कहा था कि उन्हें कोई नहीं जानता था. इस पर सलमान खान फरहाना को फटकारते हुए नजर आए.




