दिल्ली एयरपोर्ट का ATC सिस्टम हुआ ठीक, फ्लाइट्स अब नहीं होंगी लेट

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: दुनिया के सबसे बिजी एयरपोर्ट में से एक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGI ) पर शुक्रवार को कुछ ऐसा हुआ कि 800 फ्लाइट्स लेट हो गईं. इसकी वजह रही एयर नेविगेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी. इसकी वजह से हजारों यात्रियों को खूब परेशानी झेलनी पडी. हालांकि शुक्रवार रात करीब 9 बजे तक इस समस्या का समाधान कर लिया गया, जिसके बाद राहत की सांस मिली. हालांकि अब फ्लाइट्स के आने-जाने में सिर्फ 19-20 मिनट का ही फर्क देखा जा रहा है. दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने एक पैसेंजर एडवाइजरी में कहा, ‘एयर ट्रैफिक कंट्रोल के फ्लाइट प्लानिंग प्रोसेस को सपोर्ट करने वाले ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में चल रही तकनीकी समस्या के कारण फ्लाइट ऑपरेशन बाधित हो गया है. एयरपोर्ट पर सभी एयरलाइंस की उड़ानें वर्तमान में प्रभावित हैं. संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने के लिए काम कर रहे हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे संशोधित फ्लाइट शेड्यूल के संबंध में अपनी एयरलाइन कंपनी के अपडेट पर नजर रखें.’
कुछ देर बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने यात्रियों को खुशखबरी देते हुए एक बयान में कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में आई तकनीकी खराबी को शुक्रवार देर शाम तक ठीक कर लिया गया. एएआई ने इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) के अधिकारियों के साथ मिलकर ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) की मदद से इस समस्या का समाधान किया. एएआई के बयान में कहा गया, ‘हालांकि कुछ और काम बाकी रह जाने के कारण थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन ऑटोमैटिक ऑपरेशन फिर से शुरू हो रहा है और जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद है.’इससे पहले, ऑटोमैटिक ऑपरेशन बंद होने के कारण, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को मैन्युअल फ्लाइट प्लानिंग करना पड़ा, जिससे उड़ानों का संचालन धीमा रहा और एयरपोर्ट टर्मिनल पर यात्रियों की भीड़ लग गई. एविएशन एक्सपर्ट कैप्टन शरत पनिकर ने बताया कि ऑटोमैटिक सिस्टम की विफलता के कारण फ्लाइट प्लानिंग मैन्युअली करना पड़ा. इसमें बहुत अधिक समय लगता है और स्वाभाविक रूप उड़ानों के संचालन में देरी होती है. उन्होंने आगे बताया कि इस गड़बड़ी का असर ऑटोमैटिक टर्मिनल इंफॉर्मेशन सिस्टम (ATIS) पर भी पड़ा, जो देश भर के मौसम संबंधी आंकड़ों को एक जगह इकट्ठा करता है.

ऑटोमेटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम करीब 15 घंटे के बाद ठीक हुआ. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने रात 8:56 पर एक्स पर लिखा AMSS सिस्टम अब वापस चालू हो चुका है, लेकिन पहले से जमा हुए काम को खत्म करने में थोड़ा समय लगेगा. इसलिए, कुछ उड़ानों में अभी भी हल्की देरी रह सकती है. बहुत जल्द स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है.” बता दें कि इस तकनीकी खराबी की वजह से हजारों यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे . उनको बहुत परेशानी झेलनी पड़ी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed