वाहन चेकिंग के दौरान ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 5.31 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

0
Advertisements

Saraikela : मंगलवार को दिन में वाहन चेकिंग के दौरान मुस्लिम बस्ती के एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेक भेजा गया है. बता दें कि आदित्यपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. गिरफ्तार युवक का नाम फिरदौश अंसारी पिता परवेज अंसारी है जो एच रोड नाला पार, मुस्लिम बस्ती का निवासी हैं. पुलिस ने उसके पास से 5.31 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है. युवक के विरुद्धआदित्यपुर थाना में कांड संख्या 337/25, दिनांक 03.11.2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(b)/21(b) के अंतर्गत दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. जानकारी के अनुसार पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी युवक नशे के कारोबार में संलिप्त है. इसके बाद उस पर लगातार नजर रखी जा रही थी. आज छापेमारी कर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त की गई ब्राउन शुगर का नमूना जांच के लिए भेजा गया है. पूछताछ में आरोपी ने नशे के कारोबार से जुड़ाव की बात स्वीकार कर ली है. पुलिस अब इस नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  साकची बाजार में महिला का बैग चोरी, ₹10 हजार नकद और सोने की बाली गायब

Thanks for your Feedback!

You may have missed