एयर टिकट वापसी के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी में DGCA


दिल्ली: नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) एयर ट्रैवल करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देने की तैयारियां में जुटा हुआ है। जी हां, हवाई यात्रियों को जल्द ही एयर टिकट बुक के बाद 48 घंटों के भीतर बिना किसी एडिशनल चार्ज के टिकट कैंसिल करने या उसमें कोई बदलाव करने की छूट मिल सकती है। डीजीसीए ने टिकट रिफंड के नियमों में महत्वपूर्ण बदलावों का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा, नागर विमानन महानिदेशालय ने प्रस्ताव दिया है कि ट्रैवल एजेंट और पोर्टल के माध्यम से टिकट खरीदने की स्थिति में रिफंड का दायित्व एयरलाइन कंपनियों का होगा, क्योंकि एजेंट उनके द्वारा नियुक्त किए गए प्रतिनिधि होते .मसौदा सीएआर के अनुसार, “जब टिकट सीधे एयरलाइन की वेबसाइट से बुक किया जाता है, तो बुकिंग के 24 घंटे के भीतर यात्री द्वारा त्रुटि बताए जाने पर एयरलाइन उसी व्यक्ति के नाम पर सुधार के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाएगी।” डीजीसीए के अनुसार, एयरलाइन टिकट बुक करने के 48 घंटे बाद तक “लुक-इन विकल्प” प्रदान करेगी।इस अवधि के दौरान, यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या संशोधित कर सकते हैं, सिवाय उस संशोधित उड़ान के सामान्य प्रचलित किराए के जिसके लिए टिकट में संशोधन किया जाना है।”अगर किसी यात्री या उसके परिवार में मेडिकल इमरजेंसी होती है, तो एयरलाइन को टिकट रद्द करने पर पूरा रिफंड या क्रेडिट शेल विकल्प देना होगा। DGCA ने इसे “संवेदनशील परिस्थितियों में यात्री अधिकारों की सुरक्षा” बताया है।ड्राफ्ट सीएआर में कहा गया है कि अगर कोई यात्री टिकट बुक करने के 48 घंटे बाद टिकट कैंसिल करता है तो उसके लिए ये सुविधा उपलब्ध नहीं होगी और उसे संशोधन के लिए तय किया गया कैंसिलेशन चार्ज का भुगतान करना होगा।” डीजीसीए ने ड्राफ्ट सीएआर पर हितधारकों से 30 नवंबर तक टिप्पणियां मांगी हैं।
इसके अलावा, यह सुविधा उन उड़ानों के लिए उपलब्ध नहीं होगी जिनकी प्रस्थान तिथि से घरेलू उड़ान के लिए पांच दिन और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के लिए 15 दिन से कम समय है, जब टिकट सीधे एयरलाइन की वेबसाइट से बुक किया जाता है।




