ममता कुलकर्णी का बड़ा बयान; दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं,उसे गलत समझा गया

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई:पुराने 90 के दशक में बॉलीवुड ग्लैमर और शोहरत का पर्याय रहीं ममता कुलकर्णी अक्सर विवादों से घिरी रहती हैं, जिनकी जिंदगी कई घोटालों और अफवाहों के कारण उथल-पुथल सी हो गई। अपने बोल्ड रोल्स और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली ममता कुलकर्णी की प्रसिद्धि तेजी से बढ़ी, लेकिन उतनी ही जल्दी अंडरवर्ल्ड से उनके जुड़ाव और एक कुख्यात ड्रग मामले में संलिप्तता ने उनकी प्रसिद्धि को फीका कर दिया. दरअसल, गोरखपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बॉलीवुड एक्टर ममता कुलकर्णी का काफी चौंका देने वाला बयान सामने आया है. उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम लेते हुए कहा कि वह आतंकवादी नहीं है, बम ब्लास्ट जैसी किसी भी साजिश में उसका नाम कभी नहीं आया. ममता कुलकर्णी ने आगे कहा कि मीडिया और कुछ राजनीतिक ताकतों ने सालों से दाऊद को गलत तरीके से पेश किया है.बॉलीवुड छोड़ने के बाद ममता दुबई में रह रही थीं. पिछले साल के आखिर में वो 25 सालों के बाद दुबई से भारत वापस आईं. इसके बाद उन्होंने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. प्रयागराज महाकुंभ के दौरान उन्होंने किन्नर अखाड़े से दीक्षा ली और संन्यासी बन गईं. महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी द्वारा उनका पिंडदान और पट्टाभिषेक हुआ था. उन्हें महामंडलेश्वर का पद दिया गया था. हालांकि, फिर कुछ दिनों बाद ही उनका विरोध होने लगा था. इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया. बाद में फिर उन्हें वो पद मिल गया.दाऊद इब्राहिम को लेकर दिया गया ममता का बयान अब चर्चा का केंद्र बन गया है. जहां कुछ लोग इसे “आध्यात्मिक दृष्टिकोण से दिया गया व्यक्तिगत मत” बता रहे हैं, वहीं कई लोग इसे “आतंक के खिलाफ देश के रुख के विपरीत” मानते हुए आलोचना कर रहे हैं. कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ममता ने शायद बिना सोचे-समझे ऐसा बयान दिया है जो कानूनी विवाद भी खड़ा कर सकता है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed