आज खरना, कल पहला अर्घ्य, छठ घाट व्रतियों के लिए तैयार, सामाजिक संगठनों द्वारा भक्ति भाव से की जा रही व्यवस्था


Saraikela: चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है. शाम में छठ व्रती खरना करेंगी और गुड़ चावल से बने खीर और रोटी-पूड़ी का भोग लगाएंगी. जबकि कल शाम को पहला अर्घ्य है, छठ वृतियाँ डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगी. ऐसे में आदित्यपुर के छठ घाटों को व्रतियों के लिए तैयार कर दिया गया है. इस कार्य में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भक्ति भाव से व्रतियों के लिए व्यवस्था की जा रही है. इसी क्रम में सामाजिक संगठन जनकल्याण मोर्चा आदित्यपुर, झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, एवं भगवती संघ के संयुक्त तत्वाधान में आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 28 के रोड नंबर 32 खरकई नदी छठ घाट को महापर्व के लिए आकर्षक ढंग से तैयार किया जा चुका है.
जनकल्याण मोर्चा एवं जलाडो के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने बताया की आयोजन कमेटी के पर्यावरण विद् अभियंता अमरेश कुमार, अशोक कुमार, कृष्णकांत झा उर्फ गुड्डू झा, राजू सिंह, अधिवक्ता अंकित कुमार, सुनील शाही, अधिवक्ता आकाश कुमार, अधिवक्ता आशुतोष कुमार, अमित ठाकुर, अधिवक्ता एल. बी. ठाकुर, दीपक भगत, अभिजीत कुमार सहित कई सदस्यों ने काफी मेहनत एवं लगन से नदी घाट को सजाया है. संस्था के द्वारा नदी घाट की सजावट नदी में पथ प्रकाश की व्यवस्था, चेंजिंग रूम, साउंड सिस्टम इत्यादि की व्यवस्था की गई है. जबकि आदित्यपुर नगर निगम के कर्मचारियों ने काफी मेहनत कर नदी की साफ सफाई की है. सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन का सहयोग एवं मार्गदर्शन काफी सराहनीय रहा. बता दें कि नदी घाट की सजावट नेहा टेंट हाउस एवं पथ प्रकाश की व्यवस्था नुनु साउंड सिस्टम के द्वारा की गई है.




