आदित्यपुर मेयर संजय सरदार के रिश्तेदारों पर अवैध प्लॉटिंग का आरोप, पार्षद ने बोला हमला

Advertisements

आदित्यपुर :- वार्ड नंबर 1 के पार्षद वनमाली दास ने आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके मौसेरे भाई और सहयोगियों की शह पर भुरकाडीह व आनंदपुर क्षेत्र में वन विभाग की लगभग 8 एकड़ जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का खेल चलाया जा रहा है। पार्षद के अनुसार, वन भूमि पर कब्जे और बिना अनुमति के काम करने की शिकायत जब उन्होंने पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, डीसी और एसडीपीओ के समक्ष 100 स्थानीय लोगों के साथ उठाई, तो उलटे मेयर समर्थित भू-माफियाओं द्वारा उन पर दबाव बनाया जाने लगा। आरोप है कि आवाज दबाने के उद्देश्य से पार्षद को ST Act, चोरी और डकैती जैसे झूठे मामलों में फंसाने व जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं और प्रशासन भी उनके बजाय भू-माफियाओं का साथ दे रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि दुर्गा पूजा के समय वार्ड में लाइट मरम्मत, पेवर ब्लॉक और सफाई जैसे जरूरी काम चल रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा लगातार नोटिस जारी कर जनहित के कार्यों को बाधित किया जा रहा है। अंत में पार्षद ने स्पष्ट किया कि यदि स्थानीय प्रशासन से न्याय नहीं मिला तो वे पूरे मामले की शिकायत झारखंड सरकार के मुख्य सचिव से करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed