छठ महापर्व के दौरान घाटों पर आपात स्थिति से निपटने हेतु जीवन रक्षक/सुरक्षा उपकरणों के साथ रहेगीं पुलिस की हुई प्रतिनियुक्ति

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : एसपी सरायकेला खरसावाँ मुकेश कुमार लुनायत के निर्देशानुसार छठ महापर्व के दौरान महत्वपूर्ण छठ घाटों पर जीवन रक्षक/सुरक्षा उपकरणों के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है.
प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को घाट पर डूबने से बचाने एवं किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने हेतु लाइफ जैकेट, फ्लोटिंग डिवाइस, चाइल्ड लाइफ जैकेट, रेस्क्यू ट्यूब, नाइलॉन रस्सी, फुट एयर पम्प, फाइबर स्टिक एवं इमरजेंसी एस्केप ब्रीथिंग डिवाइस आदि उपलब्ध कराया गया है. इस बाबत आज दिनांक 26.10.25 को पुलिस केन्द्र में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की गई है. इन उपकरणों का उपयोग घाट पर प्रतिनियुक्त गोताखोर द्वारा भी किया जा सकेगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  कचरे में भड़की आग से बड़ा हादसा, 6 बाइक-स्कूटी जलकर राख

Thanks for your Feedback!

You may have missed