जमशेदपुर में तलाकशुदा महिला डॉक्टर पर पूर्व पति का जानलेवा हमला, आरोपी फरार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजया गार्डेन में मंगलवार को एक तलाकशुदा महिला डॉक्टर पर उसके पूर्व पति द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता डॉ. पूर्णिमा ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी विकास के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शिकायत के अनुसार, डॉ. पूर्णिमा और विकास का तलाक तीन वर्ष पूर्व कानूनी रूप से हो चुका है. तलाक के बाद भी विकास अक्सर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा है. 24 अक्टूबर को डॉ. पूर्णिमा विजया गार्डेन स्थित अपनी जमीन में गड्ढे को भरवाने का कार्य करा रही थीं. इसी दौरान विकास अचानक वहां पहुंचा और उन्हें अपशब्द कहते हुए मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि उसने डॉक्टर को जोर से जमीन पर पटक दिया, जिससे उनके हाथ, पीठ और कंधे समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से डॉ. पूर्णिमा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई गई. पीड़िता ने कहा कि तलाक के बाद भी विकास लगातार उन्हें डराने-धमकाने और नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है. “मैं अब इस अत्याचार को सहन नहीं कर सकती, मुझे न्याय और सुरक्षा चाहिए,” उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई.

बिरसानगर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल निरीक्षण और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा और महिला सम्मान को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed