गुजरात के राजकोट में 3.4 तीव्रता का भूकंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गुजरात: गुजरात के राजकोट में शुक्रवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र बिंदु सौराष्ट्र के गोंडल क्षेत्र से 24 किमी पश्चिम-दक्षिण में था. राजकोट और आसपास के जिलों मे दोपहर 12:37:42 बजे के आसपास भूकंप का असर महसूस किया गया.
अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या संपत्ति को क्षति की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें पूरी तरह से अलर्ट पर हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. गुजरात सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को देने की अपील की है.
इस भूकंप के झटके को धोराजी, राजकोट, जसदण, गोंडल और आसपास के ग्रामीण इलाकों में महसूस किए गए.लोग अपने घरों, दफ्तरों और प्रतिष्ठानों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर लोगों ने कई वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें कुर्सियां और पंखे हिलते हुए नजर आ रहे हैं.बता दें कि गुजरात का सौराष्ट्र क्षेत्र भूकंपीय रूप से एक्टिव जोन-3 में आता है, जहां समय-समय पर हल्की तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed