सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए 10,049 रुपये

0
Advertisements

घाटशिला : सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला की एनएसएस इकाई ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु धन संग्रह अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मऊभंडार और घाटशिला बाजार क्षेत्र समेत गुरुद्वारा रोड, दही गोड़ा, घाटशिला स्टेशन रोड सहित कई इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से सहयोग राशि एकत्र की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अभियान को सफल बनाने के लिए एनएसएस इकाई को छह टीमों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक टीम का नेतृत्व विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों ने किया और मार्गदर्शन प्रदान किया। अभियान के दौरान कुल 10,049 रुपये एकत्र किए गए, जिसे प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराया जाएगा, ताकि इसे सीधे बाढ़ पीड़ितों की सहायता में उपयोग किया जा सके।

एनएसएस की नोडल पदाधिकारी पतत्री माली ने जानकारी दी कि यह अभियान विद्यार्थियों की पहल और समाज सेवा की भावना का परिणाम है। वहीं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा – “हमें गर्व है कि सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं समाज के प्रति इतनी संवेदनशीलता दिखा रहे हैं। इसी तरह सच्चे नागरिक की भूमिका निभाने के लिए हमेशा तैयार रहें। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सशक्त भूमिका होनी चाहिए।”

इस कदम से विद्यार्थियों ने न सिर्फ बाढ़ पीड़ितों की मदद की, बल्कि समाज के सामने जिम्मेदार नागरिक होने का संदेश भी दिया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed