शांति सीमेंट कंपनी से हुई लूट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट के 5 क्विंटल छड़ भी बरामद

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर :- औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित शांति सीमेंट कंपनी में 12 अगस्त की रात हुई बड़ी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बादल गोप, अन्नतो प्रधान, राज दास और विकास सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इनके निशानदेही पर चोरी की गई 16 एमएम की लोहे की छड़, कुल वजन लगभग 500 किलोग्राम बरामद की है। मामले से जुड़ी प्राथमिकी आदित्यपुर थाना कांड संख्या 254/25 दिनांक 12.08.2025, धारा 334(1), 303(2) BNS के तहत दर्ज की गई थी। घटना में लगभग 15 टन छड़ की लूट हुई थी जिसका अनुमानित मूल्य 2 लाख रुपये बताया गया था। पुलिस अधीक्षक सरायकेला के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया और लगातार कार्रवाई के बाद सफलता हाथ लगी। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में लूट की घटना को स्वीकार किया है। सभी आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

Thanks for your Feedback!

You may have missed