14 अगस्त की रात हत्या की नीयत से सालडीह बस्ती में शंभू महतो पर हुई थी फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार, लोडेड कट्टा बरामद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर :-14 अगस्त की रात आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती में शंभू महतो पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। इसकी जानकारी थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आदित्यपुर थाना कांड संख्‍या-255/25, दिनांक 15.08.2025, धारा-1109/352/351(2)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट 1959 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वादी शंभू महतो ने अपनी लिखित शिकायत में कहा था कि 14/15 अगस्त की रात्रि में सालडीह बस्ती रोड नंबर-जी में उन पर जान मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी। घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए बस्ती निवासी आकाश सिंह सरदार, उम्र 27 वर्ष, पिता प्रेम कुमार सरदार को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर अवैध कट्टा और गोली बरामद की गई। आरोपी आकाश सरदार ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे 16 अगस्त 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  नदी में बहा NIT छात्र, मौत की खबर से गुस्साए छात्रों ने किया प्रदर्शन

Thanks for your Feedback!

You may have missed