प्रभा देवी सावन क्वीन, पूजा महानंद नृत्य क्वीन चुनी गईं , जदयू महिला मोर्चा का सावन महोत्सव धूमधाम से संपन्न…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जनता दल (यूनाईटेड) महिला मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में मंगलवार को जिलाध्यक्ष अमृता मिश्रा के नेतृत्व में बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर में सावन महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

महिलाओं के लिए नृत्य, रैम्प वॉक, म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं के साथ बच्चों के लिए भी विभिन्न खेल और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बतौर ज्यूरी भारतीय मुक्केबाज एवं डीएसपी अरुणा मिश्रा, नागपुरी अदाकारा प्रिया कैश और सामाजिक कार्यकर्ता मधु सिंह मौजूद रहीं।

प्रतियोगिताओं में प्रभा देवी को सावन क्वीन और पूजा महानंद को नृत्य क्वीन के खिताब से सम्मानित किया गया। बच्चों को भी पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उषा यादव, ममता सिंह, महुआ चक्रवर्ती, सुष्मिता सरकार, रीना डे, सबिता ठाकुर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, ममता ठाकुर, रंभा देवी, सपना तांडी, मल्लिका प्रमाणिक समेत कई लोग उपस्थित थे।

About The Author

See also  19 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, त्रिवेणी अर्थमूवर्स में श्रमिकों का आंदोलन तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed