श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के मास कम्युनिकेशन छात्रों का रेडियो धूम 104.8 FM में शैक्षणिक भ्रमण

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के 2025 बैच के छात्रों ने मंगलवार को रेडियो धूम 104.8 FM स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने रेडियो प्रोडक्शन की बारीकियों को करीब से समझा और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

छात्रों ने झारखंड की लोकप्रिय आरजे श्वेता से रेडियो से जुड़े कई सवाल पूछे। आरजे श्वेता ने रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और ऑन-एयर प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए लाइव डेमो के माध्यम से स्टूडियो तकनीक, वॉइस मॉड्यूलेशन और कंटेंट प्रेजेंटेशन के अहम पहलुओं को समझाया।

भ्रमण के दौरान छात्रों की मुलाकात रेडियो धूम के सीनियर मैनेजर बुलंद इकबाल खान और डिप्टी मैनेजर अखिलेश प्रसाद से भी हुई। उन्होंने रेडियो इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली, टीम वर्क और मीडिया मैनेजमेंट पर अपने अनुभव साझा किए। छात्रों ने मौके पर रिकॉर्डिंग गतिविधियों में हिस्सा लिया और रेडियो तकनीक के विभिन्न उपकरणों का इस्तेमाल सीखा।

इस शैक्षणिक भ्रमण में विभागाध्यक्ष (प्रभारी) संजय भारती, सहायक प्राध्यापक नर्मदेश चंद्र पाठक और अमित मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने इसे छात्रों के लिए व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव का एक बेहतरीन अवसर बताया। रेडियो धूम की यह यात्रा छात्रों के लिए न केवल सीखने का माध्यम बनी, बल्कि उन्होंने मीडिया जगत के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र को नजदीक से महसूस भी किया।

See also  बैरक की छत से गिरकर जवान की मौत, इलाके में मचा हड़कंप… जांच में जुटी पुलिस

Thanks for your Feedback!

You may have missed