रिटायर विद्युत एई बैकुंठ राय का निधन, अंतिम संस्कार 13 को
Advertisements

Advertisements

Saraikela : मानगो विद्युत अवर प्रमंडल के सेवानिवृत सहायक विद्युत अभियंता बैकुंठ राय (ग्राम ग़ुज़रू के निवासी) का आज निधन हो गया है. वे लगभग 85 वर्ष के थे. वे अपने पीछे दो पुत्र, एक विवाहित पुत्री, पौत्र पौत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. परिजनों के आने के बाद उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 13 अगस्त को भुइंयाडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट पर होगा. इस हेतु 13 अगस्त को प्रातः 10 बजे उनके डिमना रोड, मानगो स्थित आवास से शवयात्रा निकाली जाएगी. बता दें कि स्व राय आदित्यपुर में भी विद्युत कनीय अभियन्ता के रुप में कार्यरत रहे हैं. ब्रह्मभट्ट कल्याण समिति ने स्व राय के निधन पर संवेदना जताया है.
Advertisements


Advertisements


