विश्व आदिवासी दिवस पर उपायुक्त ने वीर शहीदों को किया नमन, दी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की सीख

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला – विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने उप विकास आयुक्त रीना हांसदा एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ सिदो-कान्हू पार्क, सरायकेला स्थित सिदो-कान्हू, बिरसा मुंडा, दिवा-किसुन सहित झारखंड के अन्य वीर नायकों के स्मारक व तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

माल्यार्पण के बाद अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपरा, त्याग और बलिदान पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। विश्व आदिवासी दिवस न केवल आदिवासी समाज की पहचान और गौरव का प्रतीक है, बल्कि यह अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का भी अवसर है।

उन्होंने कहा — “आइए, हम सभी आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, कला और विरासत के साथ-साथ वैश्विक संस्कृति के विकास में उनके अमूल्य योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इनके संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लें।”

उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने आदिवासी समाज के इतिहास, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में सभी की सहभागिता पर बल दिया।

Advertisements
See also  एक्शन में मेयर सुधा गुप्ता,मानगो में सफाई अभियान और फॉगिंग की हुई शुरुआत

Thanks for your Feedback!

You may have missed