आदित्यपुर के लंका टोला में बंद घर में लगी भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर खाक

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर – आरआईटी थाना क्षेत्र के लंका टोला में  एक बंद घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने घर से धुआं निकलते देखा और तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। पड़ोसियों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन अन्दर में लपटें इतनी तेज थीं कि सामान बचाया नहीं जा सका।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

See also  इंद्रजीत सिंह गोविंदपुर मंडल के महामंत्री नियुक्त

Thanks for your Feedback!

You may have missed