Jharkhand: रांची-रामगढ़ हाइवे पर मवेशियों की बड़े पैमाने पर तस्करी का खुलासा, कंटेनर में लदे 32 मवेशियों को पुलिस ने किया जब्त, चालक गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

रांची:- झारखंड राज्य से मवेशियों की अवैध तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यह घटना रांची-रामगढ़ हाइवे की है, जहां मंगलवार की देर रात चकला के पास पुलिस ने एक संदिग्ध कंटेनर (BR 24 GC 7288) को रोका और तलाशी लेने पर उसमें 32 मवेशी लदे पाए गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कंटेनर को जब्त कर लिया और मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान मोहम्मद जुबेर के रूप में हुई है। वह बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र स्थित अकावना बैंदा गांव का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में जुबेर ने बताया कि वह कानपुर से चॉकलेट लेकर रांची के पंडरा बाजार आया था। वहां वाहन मालिक रिंकी शेख, जो कि बिहार के औरंगाबाद जिले का निवासी है, के कहने पर मवेशियों को कंटेनर में लादकर हाजीपुर, बिहार पहुंचाने का निर्देश मिला था। इस तस्करी के पीछे मवेशी व्यापारी सदाम अंसारी का नाम सामने आया है, जिसने रिंकी शेख से लेन-देन कर यह ट्रांसपोर्टेशन तय किया था। प्रारंभिक जांच से यह भी पता चला है कि मवेशियों को रांची के विभिन्न इलाकों से खरीदा गया था, जिन्हें अवैध रूप से बिहार भेजा जा रहा था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है। इस बीच, जब्त किए गए मवेशियों को तस्करों से मुक्त कर नजदीकी कामता गांव स्थित एक सुरक्षित बाउंड्री में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी, और पूरे तस्करी रैकेट को उजागर करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed