08 अगस्त, 2025 को जिले की विभिन्न पंचायतों में वित्तीय समावेशन एवं जागरूकता शिविर का होगा आयोजन


Saraikela: भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के निर्देशानुसार 08 अगस्त 2025 को सरायकेला-खरसावां जिले की विभिन्न पंचायतों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत वित्तीय समावेशन सह जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और अटल पेंशन योजना (APY) से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे तथा त्वरित पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही सभी बैंक खातों के पुनः केवाईसी (Re-KYC) और नामांकन (Nomination) से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे। लाभार्थियों को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेन-देन में सतर्कता और साइबर धोखाधड़ी से बचाव हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविरों का आयोजन निम्नलिखित पंचायतों में होगा: आदित्यपुर (गम्हरिया) – जगन्नाथपुर, कालिकापुर, चमरू, डूडरा; चांडिल – चावलीबासा, मातकामडीह, रासुनिया, खूंटी; गोबिंदपुर (राजनगर) – गोबिंदपुर, तुमुंग, कटंगा, गैंगरुली; ईचागढ़ – मेसरा; खरसावां – शिमला; कुचाई – छोटा सेगोई; कुकड़ू – तिरुलडीह-1; नीमडीह – गुंडा; सरायकेला – कमलपुर, ईटाकुदर।




