उपायुक्त ने हूल दिवस पर भूइयांडीह स्थित वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया, बोले… हूल विद्रोह ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी, सभी वीर बलिदानियों को शत शत नमन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

हूल दिवस के अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा भूइंयाडीह स्थित वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध प्रारंभ हुआ हूल विद्रोह आजादी की जंग का एक अहम अध्याय है, जिसमें आदिवासी वीरों-वीरांगनाओं ने बलिदान देकर राष्ट्रप्रेम की मिसाल कायम की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उपायुक्त ने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो जैसे असंख्य वीर बलिदानियों के त्याग, साहस और नेतृत्व से प्रेरणा लेकर हमें सामाजिक समरसता, न्याय और समानता की दिशा में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें स्मृति कराती है कि देश की आजादी के लिए हमारे झारखण्ड के असंख्य वीरों ने अपना बलिदान दिया है, उस बलिदान का आदर हमें करना है और जिस प्रकार से एक न्यायपूर्ण देश की अवधारणा उन्होंने रखी थी, उस दिशा में आगे कार्य करते रहना है ।

About The Author

See also  फोरलेन जमीन मुआवजे पर बड़ा फैसला, रैयतों को मिली 2.63 करोड़ रुपये प्रति एकड़ की राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed