जमुई लव अफेयर केस: भतीजे के प्यार में चाची ने पहले पति के सामने की शादी, पीड़ित पति विशाल ने किए चौंकाने वाले खुलासे

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमुई: जमुई जिले के सिकहरिया गांव में सामने आए एक हैरान करने वाले प्रेम प्रसंग के मामले में कई नए खुलासे हुए हैं। आयुषी कुमारी नाम की महिला ने अपने पहले पति विशाल दुबे की मौजूदगी में ही रिश्ते में भतीजे लगने वाले सचिन दुबे से मंदिर में शादी कर ली थी। अब पीड़ित पति विशाल ने इस घटना को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विशाल दुबे ने बताया कि आयुषी और सचिन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा, “अगर शादी नहीं कराता तो मुझे ड्रम में डालकर मार दिया जाता। अपनी जान बचाने के लिए मुझे उन्हें जाने देना पड़ा।”

विशाल ने आगे बताया कि उन्हें आयुषी के बदलते व्यवहार पर संदेह हुआ था, इसलिए उन्होंने फ्लिपकार्ट की नौकरी छोड़कर गांव लौटने का फैसला किया। एक साल तक उन्होंने आयुषी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। विशाल का कहना है कि उन्होंने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन समझौते के बाद आयुषी को फिर से घर ले आए। इसके बावजूद धमकियों का सिलसिला नहीं रुका।

विशाल अब अकेले अपनी बेटी और बीमार मां की देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “समाज में इस मामले को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। मैंने बहुत समझाया कि समाज क्या कहेगा, लेकिन उसने कुछ नहीं सुना। अब मैं चाय की दुकान खोलकर अपनी बेटी और परिवार के लिए जीवन चलाने की कोशिश कर रहा हूं।”

भतीजे के प्रेम में सब कुछ छोड़ दी चाची

See also  5 अगस्त से कॉलेजों में विशेष मतदाता अभियान, छात्रों को मौके पर मिलेगा वोटर आईडी पंजीकरण

राजीव नगर, पटना की रहने वाली आयुषी की पहली शादी 2021 में विशाल दुबे से हुई थी और उनकी एक चार साल की बेटी भी है। करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए आयुषी की मुलाकात अपने ही गांव के सचिन दुबे से हुई, जो रिश्ते में उसका भतीजा लगता है। दोनों के बीच प्रेम संबंध बढ़े और चुपके-चुपके मुलाकातें शुरू हुईं। 15 जून को दोनों घर से भाग गए और लौटने पर गांव के मंदिर में शादी रचा ली।

यह मामला न केवल पारिवारिक रिश्तों की मर्यादाओं को तोड़ता दिखा, बल्कि समाज में भी चर्चा और चिंता का विषय बन गया है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed