CM नीतीश कुमार ने रचा इतिहास: एक साथ 21,392 सिपाहियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, देश में पहली बार इतनी बड़ी भर्ती प्रक्रिया पूरी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बिहार /पटना :- बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इतिहास रचते हुए 21,392 सिपाहियों को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपे, जो अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रिया में से एक मानी जा रही है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन गांधी मैदान में हुआ, जहां नए सिपाहियों और उनके परिजनों का उत्साह देखने लायक था। सीएम नीतीश ने कहा कि यह कदम राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक मील का पत्थर है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त सिपाहियों को कर्तव्य, अनुशासन और ईमानदारी की शपथ दिलाई और भरोसा जताया कि वे आने वाले समय में बिहार पुलिस की नई पहचान बनेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार नौकरी और सुरक्षा दोनों क्षेत्रों में निरंतर काम कर रही है और युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी सेवा में लाने के लिए वचनबद्ध है।

इस आयोजन में डीजीपी समेत बिहार पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि ये सिपाही आधुनिक प्रशिक्षण पाकर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाएंगे। सीएम ने कहा कि आने वाले समय में और भी भर्तियां की जाएंगी और महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला पुलिस बल की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी और उनके परिजन मौजूद थे, जिनके चेहरों पर गर्व और खुशी की चमक थी। सोशल मीडिया पर इस ऐतिहासिक नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार की खूब तारीफ हो रही है और लोग कह रहे हैं कि नीतीश कुमार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि काम बोलता है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed