झारखंड में नक्सली हमला: IED ब्लास्ट में झारखंड जगुआर के कांस्टेबल शहीद, CRPF जवान घायल, DGP बोले- “हम बदला लेकर रहेंगे”…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को हुए एक IED ब्लास्ट में झारखंड जगुआर के एक कांस्टेबल शहीद हो गए, जबकि CRPF का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना जराईकेला थाना क्षेत्र के राधापोड़ा इलाके में उस समय घटी जब सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार, कोबरा 203 बटालियन के जवान विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के सुनील धन इस ब्लास्ट में घायल हुए थे। दोनों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान कांस्टेबल सुनील धन ने दम तोड़ दिया। सैनी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

घटना उस समय हुई जब नक्सलियों ने घने जंगलों का फायदा उठाते हुए पहले फायरिंग की और फिर IED से हमला किया। जवाबी कार्रवाई के बावजूद नक्सली जंगलों की आड़ लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि इलाके में लंबे समय से नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कई IEDs को निष्क्रिय किया जा चुका है।

झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने बताया, “रात 2:03 बजे हमारी कोबरा यूनिट जंगल में घुसी थी। राधा फोड़ा बेस कैंप के पास ब्लास्ट हुआ जिसमें विष्णु घायल हुए। जब झारखंड जगुआर की टीम उन्हें निकालने गई, तब एक और लैंडमाइन ब्लास्ट हुआ जिसमें हमारे ZEP-3 यूनिट के जवान सुनील शहीद हो गए। यह हमारे लिए बेहद दुखद है। यह झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अंतिम लड़ाई है। जो कुछ बचे हैं, उन्हें हम खत्म करेंगे। हम इस बलिदान का बदला जरूर लेंगे।”

See also  समुद्र घूमने वालों के लिए बड़ी राहत, स्पेशल लोकल ट्रेन सेवा 92 दिन और बढ़ी

झारखंड में नक्सली गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियानों के बीच यह घटना सुरक्षा व्यवस्था और रणनीति पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed