एक-एक शिक्षक के भरोसे 9,827 स्कूल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल






रांची : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की यू-डायस (UDISE+) रिपोर्ट में झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था की चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 9,827 स्कूल ऐसे हैं, जहां पूरे विद्यालय की जिम्मेदारी केवल एक शिक्षक पर है। इसके अलावा 125 स्कूल ऐसे भी हैं, जिनमें एक भी छात्र नामांकित नहीं है, जबकि वहां 43 शिक्षक तैनात हैं।


रिपोर्ट के मुताबिक, एकल शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या के मामले में झारखंड देश में दूसरे स्थान पर है। शिक्षा व्यवस्था में संसाधनों और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर यह स्थिति गंभीर मानी जा रही है। यू-डायस रिपोर्ट ने राज्य में शिक्षकों के संतुलित पदस्थापन और विद्यालयों के प्रभावी संचालन की आवश्यकता को भी रेखांकित किया है।


