जुबिली पार्क गेट के पास 7 क्विंटल गांजा बरामद , ओड़िसा से बागबेड़ा आ रहा था ट्रक , आम के नीचे छुपा रखा था गांजा

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत जुबली पार्क गेट के पास रांची से आई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने छापेमारी कर एक 407 ट्रक से लगभग सात क्विंटल गांजा बरामद किया है।
.
इस मामले में टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को साकची थाना में रखा गया है। गुरुवार को सभी को जेल भेजा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार एनसीबी रांची की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से एक 407 वहां जमशेदपुर के बागबेड़ा के लिए गांजा लेकर चला है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसके बाद टीम ने जुबली पार्क के पास बुधवार शाम को चेकिंग अभियान चलाया और संबंधित वाहन को पकड़ा। जांच करने पर वाहन से 7 क्विंटल गांजा बरामद किया गया।गांजा को आम के नीचे रखा गया था. फिलहाल टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि गांजा की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और बागबेड़ा में इसे किसके पास ले जाया जा रहा था।

See also  एथलेटिक्स में बड़ी कामयाबी, चंदन कुमार ने मीट मैनेजर कोर्स पास कर बढ़ाया मान

You may have missed